स्वतंत्रता आंदोलन पर राज्य संग्राहलय में प्रदर्शनी
भोपाल :
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन 1857 से 1947 के बीच मध्यप्रदेश में हुए आंदोलन पर आधारित प्रदर्शनी आज से 28 अगस्त 2018 तक राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी इस दौरान सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आम जन के लिये नि:शुल्क खुली रहेगी।
पुरातत्व अभिलेखाकार एवं संग्राहलय से मिली जानकारी के अनुसार आयोजित की गई है प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन, 1920 के असहयोग आंदोलन, सविनय अवगय आंदोलन 1930 और भारत छोड़ो आंदोलन 1942 से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये जायेंगे।
Rate this article
Post your comment